आध्यात्मिक शांति और दिव्य आशीर्वाद पाने के लिए आइए हमारे पावन मंदिर में
शिव शक्ति महादेव फाउंडेशन की स्थापना 11 जुलाई 2013 को सनातन धर्म, सेवा और संस्कृति के संरक्षण हेतु की गई थी। 22 जनवरी 2024, जिस दिन प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में विराजे, उसी शुभ तिथि से हमारे मंदिर का पूर्ण निर्माण कार्य भी आरंभ हुआ, जो अब एक भव्य आध्यात्मिक और सामाजिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहाँ मंदिर के साथ वृद्धाश्रम, अनाथालय, गौसेवा केंद्र, आश्रम और वैदिक गुरुकुल की स्थापना की जा रही है, जहाँ काशी से पधारे आचार्य वेद, पुराण और शास्त्रों का दिव्य ज्ञान देंगे। यह संपूर्ण कार्य पूज्य रामजीवन कमत दास जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। आप भी इस पुण्य अभियान का हिस्सा बनें और धर्म, सेवा व संस्कृति की इस पावन यात्रा में सहयोग देकर पुण्य के भागीदार बनें।
At Shiv Shakti Mahadev Foundation, we are devoted to uplifting lives through sacred services like Gau Seva, Anathalay, Vrish Ashram, Trustee Care, Ashram Life, and Gurukul Education—all rooted in the spiritual soil of Bathnaha. As we build this divine vision into reality, your support can make a world of difference. Donate today to help us nurture tradition, compassion, and community for generations to come.